IMG 20250420 WA0202

दीपक तिवारी बने राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, कैलाश मालवीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित

हरदा ।  मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के हरदा जिला के निर्वाचन आज मुकेश जैन मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवम प्रांतीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, प्रदीप रिछारिया प्रांतीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ से जितेंद्र सोनी विभाग प्रमुख नर्मदापुरम, जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दे, जिला मंत्री प्रबल पंवार के द्वारा होटल बागवान में संपन्न कराए गए ।

जिसमे सर्वसम्मति से दीपक तिवारी को जिला अध्यक्ष,जगदीश टेमले जिला सचिव कैलाश मालवीय को जिला कोषाध्यक्ष एवम संजय पराशर को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिला कार्यकारणी में संतोष गौर को प्रदेश प्रतिनिधि एवम अजय कुशवाह ,नारायण राठौर,योगेश तिवारी,आशीष साकल्ले,ज्योति वर्मा,मनोज पाराशर, आर डी बरकड़े,संजय बोरसे,देवेश शुक्ला,अनिता यादव,को जिला उपाध्यक्ष, संजय अग्रवाल, राकेश निशानिया, नितिन राठौर,श्रीमति रश्मि करोड़, श्रीमति गुलाब बाई उईक को सह सचिव,पियूष राठौर ,एन पी गौर सेवा निवृत शिक्षक को संगठन मंत्री, महेश मीणा प्रचार मंत्री, एस एस नेगी कार्यालय मंत्री, संतोष धार्वे सहायक सहायक कार्यालय मंत्री, सुरेश पांडे,राकेश वर्मा, विमल जोशी,सौरभ कुरेशिया,संदीप सोनेर, सुभांग पाठक,श्रीमति लता कुट्टी ,देवेंद्र सावनेर को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया साथ ही ज्ञान चंद दामडे को लघु वेतन कर्मचारी प्रकोष्ठ, अतुल रघुवंशी,लिपिक वर्ग प्रकोष्ठ ,पंकज दुबे पशु चिकित्सा प्रकोष्ठ ,आर बी भलावी आदिम जाति कल्याण विभाग प्रकोष्ठ ,रमेश सिंह तोमर को कृषि विभाग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन , प्रदीप रिछारिया, विभाग प्रमुख भा.म.स.जितेन्द्र सोनी,जिला अध्यक्ष महेश तिवारी ने सभी को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन अतुल शुक्ला प्रदेश कार्यकारणी सदस्य द्वारा किया ।

Scroll to Top