हरदा । अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक ने विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किये है। उन्होने थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 296 बी, 115 (2), 351(3), 190, 191(2), 191(3), 109(1) बीएनएस 3(1) (द), 3(घ), 3(2) एससी/एसटी एक्ट ईजाफा धारा 118(1) में फरार आरोपियों दीपक पिता तयपा मसीह, सौरभ मसील निवासी टिमरनी की तलाश एवं पतारसी हेतु 3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है।
इसी प्रकार थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 137(2) बीएनएस ईजाफा धारा 65(1), 87 बीएनएस एवं पास्को एक्ट में फरार आरोपिया मनीषा उर्फ राधा पिता संजय राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी बावड़िया तथा महिला थाना के अपराध क्रमांक 12/26 धारा 65(1), 137(2) बीएनएस में फरार आरोपी महेश कुशवाह पिता पुरूषोत्तम कुशवाह निवासी अर्जुन नगर की गिरफ्तारी हेतु 3-3 हजार रूपये की घोषणा की गई है।
जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को आरोपी की गिरफ्तारी के लिये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।













