हरदा । क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने का जन्मदिवस सोमवार को उनके निज निवास हरदा पर सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही कांग्रेसजनों, क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का उनके निवास पर बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। सर्वप्रथम हरदा विधायक डॉ. दोगने ने सहपरिवार ग्राम हंडिया पहुँचकर माँ नर्मदा एवं रिद्धेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्जन कर आर्शिवाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने अपने निज निवास पर पहुंचे जहां पर पूर्व से उपस्थित कांग्रेसजनों, क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर पूरे दिन विधायक निवास पर जिले भर से शुभेच्छुओं का आना-जाना लगा रहा। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से भी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समर्थकों, शुभचिंतकों जिला बार एसोसिएसन के सदस्यों ने विधायक डॉ. दोगने को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने समस्त क्षेत्रवासियों, कांग्रेसजनों, समर्थकों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आप सभी के द्वारा जो स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ मुझे प्राप्त हुई हैं, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूँ। आपके प्रेम और विश्वास ने मुझे सदैव जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे हरदा क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहूँगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, खंण्डवा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह पाल, महेश पटेल, गोविन्द व्यास, संजय भायरे, शंकर सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र विश्नोई, आत्माराम पटेल, रामदीन पटेल, हीरालाल पटेल, भागीरथ पटेल, राधेश्याम सिरोही, युसूफ बाबा, भूपेश पटेल, अनिल दुबे, आमिर पटेल, संजू दुबे, डॉ. रामकृष्ण दुगाया, चुन्नीलाल रायखेरे, संजय बिगावने, दशरथ पटेल, श्यामलाल बाबल, दिनेश यादव, राहुल जायसवाल, शशि वर्मा, ओम सोलंकी, अजय राजपूत, शिव कापड़ीया, प्रमिला ठाकुर, सुप्रिया पटेल, लाजवंती लखोरे, अरूण तिवारी, विजय सिंह सूरमा, बिजू जाट, अमर रोचलानी, गौरीशंकर शर्मा, संजय जैन, कैलाश पटेल, हयात खान, अनिल सूरमा, राकेश सूरमा, राहुल पटेल, भूपेश बाबल, धर्मेन्द्र चौहान, गगन अग्रवाल, रूपेश जाट, निलेश सेन, अनिल विश्नोई, योगानंद राजपूत, भूपेन्द्र विश्नोई, अर्पीत विश्नोई, आदित्य गार्गव, मोहन राजपूत, कृष्णा विश्नोई, सोनू चौहान, सरवन विश्नोई, सुगंधचंद भंडारी, देवेन्द्र राजपूत, महेश राठौर, राजेश सोनकर, देवेन्द्र दरबार, गोविन्द राजपूत, हरिमोहन शर्मा, अभिषेक पटेल, रघुवीर राजपूत, आशुतोष कोठारी, राकेश पारासर, लालू राजपूत, लोकेश जायसवाल, बंटी वर्मा, अयुब खान, अफरोज खान, कमल सिंह, विनय मालवीय, राज पटेल, अर्जुन बाना, कमल बाष्ट, नितिन जोशी, मायराम घटियाला, जावेद खान, लक्ष्मीकांत दुबे, शुभम बाना, जगदीश विश्वकर्मा, बी.एम. पाराशर, शैलेन्द्र जोशी,मदन गौर, अनोखी गौर,रामौतार गौर,अंकित भाटी, राजेश पाराशर, उधौ सोनकर, अशफाक खान, संजय जाट, सहित जिले भर से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।













