हरदा । जिले की साइबर सेल पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 15 लाख रुपये कीमत कै 98 मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को वापस लौटाया है। पुलिस अधीक्षक शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा तलैया के मार्गदर्शन में सायबर सेल हरदा में कार्यरत प्रभारी निरीक्षक आरएस तिवारी, सूबेदार उमेश ठाकूर एवं सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक कमलेश सिंह परिहार, मनोज दोहरे, लोकेश सातपुते, द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त व थानों से आये गुम मोबाईलों कै आवेदन को एकत्रित कर तकनीकी सहायता से विगत बर्ष में गुम हुए कुल 98 नग मोबाईलों को खोजने में सफलता प्राप्त की है ।
इन 98 मोबाईलों को संबंधित थानो को सूचित कर मोबाईलो को पुलिस कब्जे में लिया है। मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा बुलाकर गुम हुए मोबाईलों को सुपुर्द किया गया। गुम हुए मोबाईल को प्राप्त कर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल टीम को धन्यवाद दिया गया। इन 98 मोबाइलों की कीमत अनुमानित 13 -15 लाख रुपये है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक शशांक द्वारा मालिकों को सुपुर्द किया गया।
सायबर सेल हरदा द्वारा पूर्व में भी प्रेस कान्फैन्स के माध्यम से बताया कि करीब 500 से अधिक गुम हुए मोबाईलों को आवेदकों तक पहुंचाए गए हैं एवं जिन मोबाईलों को रिकवर नही किया जा सका है उनकी रिकवरी के लिए भी सायबर सेल हरदा द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।













