हरदा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से हरदा पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च रशांक (पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व एवं अमित कुमार मिश्रा (अति. पुलिस अधीक्षक) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च कण्ट्रोल रूम हरदा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया। मार्च नारायण टॉकीज, चांदक चौक, घंटाघर, जामा मस्जिद, जैसानी चौक, टॉंक चौराहा, , एसबीआई तिराहा, तिवारी कोचिंग मार्ग से गुजरते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी शालनी परस्ते अनुभाग हरदा, थाना प्रभारी कोतवाली रोशनलाल भारती एवं रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर एवं यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।












