NOTICE

निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी 

हरदा । निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा ने मतदान केंद्र क्रमांक 78 नीमगांव के बीएलओ पंचायत सचिव संतोष मंसूरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

सूचना पत्र में उल्लेख किया गया कि कार्यालयीन आदेश के तहत विधान सभा क्षेत्र 135-हरदा के मतदान केन्द्र क्रमांक 48-नीमगांव का बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दिनांक 21.11.2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत डिजिटाईजेशन कार्य की समीक्षा में आपके द्वारा गंभीर लापरवाही किया जाना पाया गया है, जो कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना है। 

उक्त संबंध में पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण संतोषनक न होने अथवा अप्राप्त होने की दशा में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी, जिसके लिये आप व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे ।

Scroll to Top