मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा 41 कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किये

मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा 41 कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किये

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा 10 नबम्वर 2021 को समन्वय भवन अपेक्स बैंक के सभागार में आयोजित कार्यकम में मंडी बोर्ड मुख्यालय, संयुक्त/ उप संचालक आंचलिक कार्यालय, प्रदेश की मंडी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों के असामयिक निधन होने के पश्चात समय सीमा में निराकृत करते हुये संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाकर मंत्री के करकमलों से समस्त लाभांवित कर्मचारियों को समक्षता में आदेश प्रदान किये गये। जिसमें सहायक ग्रेड-03 के 30 पदों तथा भृत्य/चौकीदार के 11 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही स्थाई कर्मी स्वर्गीय श्री गोपाल दास वैष्णव (भृत्य) के आश्रित उनकी पत्नि श्रीमती मंजू वैष्णव को 2 लाख रूपए अनुकम्पा अनुदान की राशी प्रदाय की गयी।

AVvXsEhEVnObw lcjsA

कार्यक्रम की शुरूआत में मंत्री श्री पटेल द्वारा सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर  मंत्री श्री पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त समस्त कर्मचारियों को लगन/ईमानदारी से कार्य करने तथा मंडी समितियों के विकास में अपना योगदान देने की बात कहते हुए कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक सह आयुक्त विकास नरवाल द्वारा भी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की बात कही। उक्त कार्य मंडी बोर्ड द्वारा एक तय समय सीमा में पूर्ण किया, जिसमें अनुकंपा नियुक्ति प्राप्तकर्ता के समस्त दस्तावेजों को तय समय सीमा में पूर्ण कराये गये उक्त कार्य में एस.बी. सिंह, अपर संचालक मंडी बोर्ड की महती भूमिका रही उनके साथ उनकी टीम जिसमें नितिन कोल्हे, उप संचालक, श्रीमति सुनैना प्रसाद, श्रीमति ऐलिस एक्का, अनुभाग अधिकारी,  रवि नाग, सहायक ग्रेड-1 रवि शंकर मर्सकोले, सहायक ग्रेड-2, श्री सतीश परमार, सहायक ग्रेड-3, श्रीमति रंजना रधुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अनुकंपा नियुक्ति आदेश पाकर समस्त लाभार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। इस पर उन्होंने अपने दिवंगतों को याद करते हुए म0प्र0शासन, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय कृषि मंत्री महोदय तथा मंडी बोर्ड प्रशासन को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में एस.बी सिंह, अपर संचालक (कार्मिक) द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित गया। इस अवसर पर मंडी बोर्ड के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण लाभार्थीगण एवं मीडिया के पत्रकार बन्धुगण उपस्थित रहें।

AVvXsEhL3WlsZoUIxXJv y46Os4ZRf1ZIBJMXcbxtBhKIDnPcrZgq75y2CmzhAbitWIYA E6Ky zIDVqIKDQkrNc79WUYeHYn7E1jmpjp8flinowrWF2wFtOiudtXgEhWbWiYfdKddmZyffag4gyWQzf93uXo8jj25m pHI1JY Kb5TwX2P0cdEwc8UzNA=s320

Scroll to Top