राशन वितरण में गड़बड़ी पर जिला आपूर्ति अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर को सीएम ने किया सस्पेंड

राशन वितरण में गड़बड़ी पर जिला आपूर्ति अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर को सीएम ने किया सस्पेंड

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले के जिला आपूर्ति अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों के विरुद्ध यह कार्यवाही खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत के बाद की गई है। मुख्यमंत्री ने संभागायुक्त गुलशन बामरा और कलेक्टर राजगढ़ को बुलाकर कहा है कि एफआईआर का मतलब खानापूर्ति नहीं एफआईआर का मतलब जेल जाना होना चाहिए। जिन्होंने सरकारी अनाज की कालाबाजारी की है उन्हें किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करा कर कार्यवाही की जाए।

AVvXsEgu cM99GYvKwmxhDuFeRd7utggrPPZqNguCkG3m ryhXRoryJc2Pt2s96oCpZ4MD3XSlM1Ey2mnD9S0Z G483WOcksVTpl dTkN0o i11t79MhDRVeJv 3G0kCWk0osqcX3vBqqH1TErGLeAXPLoghRucWSEJ7ofCqPkL SCwlSDDdPKBJqZKIRPdLA
 उन्होंने कहा कि हर महीने की 7 तारीख को अधिकारियों की मौजूदगी में गरीबों को राशन वितरण कराया जाए। इसकी मॉनिटरिंग कमिश्नर भोपाल करेंगे, वितरण का काम कलेक्टर की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री चौहान को राजगढ़ जिले के कालीपीठ राशन वितरण केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी जिसके बाद सीएम ने किसानों की सभा को संबोधित करने के दौरान दोनों ही अधिकारियों को सस्पेंड करने का ऐलान किया। किसानों की ओले से हुई फसल नुकसान का निरीक्षण करने के बाद सीएम चौहान ने कहा कि उन्होंने खुद देखा है कि सरसों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है।मसूर और अन्य फसलों व पशुओं को भी नुकसान पहुंचा है। इसलिए कलेक्टर उदारता के साथ फसलों के नुकसान का सर्वे कराएं और पंचायतों में इसकी सूची चस्पा की जाए ताकि अगर किसी का नाम रह गया है तो उसकी आपत्ति के बाद दोबारा सर्वे कराकर नाम जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 प्रतिशत नुकसान होने पर ₹ 30000 के हिसाब से राहत राशि दी जाएगी। इसके अलावा फसल बीमा योजना के अंतर्गत भी 25% की राशि का भुगतान क्लेम सेटेलमेंट के पहले ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल की फसल बीमा की राशि मंजूर हो गई है और जनवरी में ही उसका वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज विदिशा जिले के लटेरी में भी ओले के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान ने लोन लिया होगा तो ऋण वसूली को स्थगित कर अल्पकालीन ऋण को मध्यमकालीन ऋण में बदल दिया जायेगा और कर्ज का एक साल का ब्याज भी हम भरवायेंगे।
Scroll to Top