MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर पटवारियों का ग्रेड पे होगा 3200, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने वीडियो किया जारी

MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर पटवारियों का ग्रेड पे होगा 3200, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने वीडियो किया जारी

IMG 20230828 162156


कमलनाथ, पी.सी.शर्मा ने भी ट्वीट कर पटवारियों की मांगों का किया समर्थन 

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 19 हजार पटवारियों ने अपनी 4 मांगों को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गत शनिवार को हजारों पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की थी और आज तक कोई आश्वासन ना मिलने पर आज 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इसी बीच एमपी कांग्रेस ने पटवारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

दरअसल, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने आज रविवार को एक ट्वीट जारी किया है, जिसमें उन्होंने घोषणा की है कि अगर 2023-24 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो पटवारियों का ग्रेड पे 3200 करेंगे, वहीं उन्हें अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा। वही उन्होंने 18 साल की शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। पटवारियों कै मामले में शनिवार को हुई धमाकेदार तिरंगा यात्रा के बाद कमलनाथ एवं पी सी शर्मा ने भी ट्वीट कर उनकी मांगो को जायज बताया ओर सरकार से निराकरण की अपील की थी। दरअसल, अपनी मांगों को लेकर पटवारी की बार को चेतावनी दे चुके हैं।

IMG 20230827 WA0184

ये हैं प्रमुख मांगें

ग्रेडपे २८००/-, समयमान की वेतन विसंगति को सुधारने के साथ पदोन्नति दी जाए क्रमशः आरआई, नायव तहसीलदार और तहसीलदार, गृह भाड़ा और यात्रा भते संबंधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाएं आदि मांगे शामिल हैं।

IMG 20230827 WA0613

Scroll to Top