IMG 20250805 WA0280

जल संकट बताने के लिए झुग्गी झोपडी निवासीयों को नहीं दे रहे सार्वजनिक नल की सुविधा जनसुनवाई में पहुंचे रहवासी

टिमरनी । नगर के रेल्वे लाईन पार वायपास मार्ग पर वार्ड क्रमाक 1 में सैकडों की संख्या में झुग्गी झोपडी में निवास कर रहे रहवासीयों को नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक नल की सुविधा नहीं दे रहें है जिससे रहवासी पीने के पानी को तरस रहे है लेकिन नगर परिषद जान बूझकर सार्वजनिक नल इसलिए नहीं दे पा रहीं है ताकी नगर के लोगों को जल संकट होने का अहसास कराया जा सके तथा वायपास मार्ग पर लगे सार्वजनिक हेडपप जो की कई दिनों से खराब है नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाबजूद भी उसे नहीं सुधारा जा रहा है। नगर परिषद की उदासीनता एवं लापरवाही से वार्ड के सैकडों नागरिक पेयजल सकट का सामना कर रहे है जबकि इनके मकानों से महज 200 मीटर की दूरी पर नगर परिषद की एक लाख लीटर की पेयजल टंकी बनी हुई है परंतु नगर परिषद पाईप लाईन बिछाकर इन गरीब परिवारों को सार्वजनिक नल नहीं दे पा रही है जिससे वार्ड के नागरिकों में भारी आक्रोस है।

टिमरनी एसडीएम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, ज्योतिरादित्य उपाध्याय पूर्व पार्षद जितेन्द्र जसपाल, शहजाद खान, के नेतृत्व में वार्ड के दर्जनो महिला पुरुष अपनी पेय जल की समस्याओं को लेकर पहुंचे तथा एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा चर्चा के दौरान वार्ड की महिला एवं पुरुषो ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भारी आक्रोस दिखाया तथा वार्ड में शीघ्र ही सार्वजनिक नल लगाए जाने तथा हेंडपंप सुधारने की मांग की गई। इस दौरान वार्ड के निवासी राजेन्द्र, संतोष, श्याम बाई, सोनी, मंजू यादव, मूवीना असलम, सुनीता, रूवीना, विमलाबाई, लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई, सहित अनेक पीडित रहवासी मौजूद रहे।

Scroll to Top