स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोरे का हुआ दुखद निधन, कलेक्टर एसपी ने पुष्प चक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित किये

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोरे का हुआ दुखद निधन, कलेक्टर एसपी ने पुष्प चक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित किये

FB IMG 1716218616567

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रमेश भाऊराव मोरे का सोमवार सुबह लगभग 88 साल की आयु में दुखद निधन हो गया। स्व. डॉ. मौरे का अंतिम संस्कार ग्राम गहाल के शांतिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इससे पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोरे के निवास पर पहुंचकर की उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा भी मौजूद थे। स्व. डॉ. मोरे के पुत्र पिनाकी मोरे ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से उनका स्वास्थ्य खराब था। जिसके कारण सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि गोवा मुक्ति आंदोलन में डॉ. मोरे ने सक्रिय भागीदारी की।

1713260606 picsay

Post Comment

You May Have Missed

Enable Notifications OK .