बलात्कार का आरोपी डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार…

बलात्कार का आरोपी डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार…

60802639

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को बड़वानी पुलिस ने एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर बलात्कार के आरोप में आज भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस शुक्रवार दोपहर को आरोपी अफसर को बड़वानी लेकर पहुंची। 29 अप्रैल को महिला थाने में डिप्टी कलेक्टर पर एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर रेप का केस दर्ज हुआ था, तब से वह फरार था। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि लगभग एक महीने पहले ही डिप्टी कलेक्टर का बड़वानी से उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। साल 2016 में बड़वानी में एसडीएम रहे थे। इस दौरान आरोपी कलेक्टर पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे डराया करता था। अभयसिंह खराड़ी के खिलाफ पीड़िता ने बीते महीने 29 अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बड़वानी महिला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कई जिलों में सर्चिंग की। इसके बाद साइबर टीम की मदद से उसे भोपाल में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

डॉ. अभयसिंह खराड़ी पर बड़वानी में धारा 376 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज होते ही वह उज्जैन डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहते हुए फरार हो गया था। इसे लेकर बड़वानी से महिला थाना प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। हालांकि खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल बंद कर रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची और फिर वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात गिरफ्तार किया।

पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा

कुछ साल पहले अभयसिंह खराड़ी बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुका है। उसकी कार्यप्रणाली को लेकर वह चर्चा में रहा है। वहीं उसकी पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद बीते साल ही प्रमोशन के बाद उसे बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर के रुप में भेजा गया था।

Post Comment

You May Have Missed

Enable Notifications OK .